President Election 2022: उद्धव ठाकरे का ऐलान, शिवसेना राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का करेगी समर्थन
शिवसेना प्रमुख व महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन करने को लेकर बड़ा फैसला लिया है.
President Election 2022: शिवसेना प्रमुख व महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu)को समर्थन करने को लेकर बड़ा फैसला लिया है. मंगलवार को उद्धव ठाकरे ने इसकी अधिकारिक रूप से घोषणा की. वहीं उद्धव ठाकरे के ऐलान से पहले मीडिया से बातचीत में शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि हमने अपनी बैठक में द्रौपदी मुर्मू (NDA) की राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार) पर चर्चा की.. द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का मतलब भाजपा का समर्थन करना नहीं है.
दरअसल शिवसेना के सांसद राष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थन की मांग कर रहे थे. कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र में शिवसेना के विधायकों के बगावत के बाद सांसद भी बगावत ना कर बैठे. जिसके देखते हुए उद्धव ठाकरे ने द्रौपदी मुर्मू को शिवसेना का समर्थन करने का ऐलान किया. राष्ट्रपति के चुनाव में विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा और एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू चुनाव मैदान में हैं.
शिवसेना राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी:
शिवसेना राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, मुंबई pic.twitter.com/pUSrgFckDH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 12, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2022 06:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

