देश

शिवसेना विधायक मंगेश कुडालकर की पत्नी की मौत, शव घर में फंदे से लटका हुआ मिला

शिवसेना विधायक मंगेश कुडालकर की पत्नी रजनी कुडालकर का शव उनके घर से बरामद हुआ है. खबरों के अनुसार उनका शव उनके घर में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला.

शिवसेना विधायक मंगेश कुडालकर की पत्नी की मौत, शव घर में फंदे से लटका हुआ मिला

मुंबई: शिवसेना विधायक मंगेश कुडालकर (Shiv Sena MLA Mangesh Kudalkar) की पत्नी (Wife) रजनी कुडालकर (Rajni Kudalkar) का शव  रविवार को उनके घर से बरामद हुआ है. उनका शव उनके घर में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला.  शिवसेना विधायक की पत्नी का शव फंसे से लटका हुआ मिलने के बाद उनके घर में कुछ समय में लिए हडकंप मच गया.जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

बता दें कि शिवसेना विधायक मंगेश कुडलकर कुर्ला विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना के विधायक हैं और  घर कुर्ला में नेहरू नगर इलाके में अपने परिवार के साथ रहते थे. खबरों की माने तो शिवसेना विधायक की पत्नी ने ख़ुदकुशी की है. लेकिन उन्होंने ऐसा क्यों कदम उठाया वजहों का अब तक पता नहीं चल पाया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2022 11:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).