Sheikh Hasina Resigns: शेख हसीना पीएम पद से इस्तीफा देने के बाद बांग्लादेश से रवाना, भारत में ले सकती हैं शरण! हेलीकॉप्टर में सवार होने का VIDEO आया सामने
बांग्लादेश में आरक्षण को लेकर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच शेख हसीना ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया हैं. इस्तीफा देने के बाद ढाका से विशेष हेलीकॉप्टर से किसी सुरक्षित जगह के लिए रवाना हो गई हैं. हालांकि कहा जा रहा है कि मुसीबत की इस घड़ी में शेख हसीना भारत में शरण ले सकती है.
Sheikh Hasina Resigns: बांग्लादेश में आरक्षण को लेकर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सोमवार को पीएम पद से इस्तीफा दे दिया. इस्तीफा देने के बाद दोपहर करीब 2:30 बजे बंगभवन से एक सैन्य हेलीकॉप्टर से राजधानी ढाका से किसी सुरक्षित जगह के लिए रवाना हो गई. कहा जा रहा है कि मुसीबत की इस घड़ी में शेख हसीना भारत में शरण ले सकती है. बंगभवन से सैन्य हेलीकॉप्टर से रवाना हो रही है. शेख हसीना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है वे कार से उतरने के बाद हेलीकॉप्टर में सवार हो रही है.
ताजा खबर है देश छोड़ते ही प्रदर्शनकारी बड़ी संख्या में उनके आवास में घुस आये हैं और तोड़ फोड़ कर रहे हैं. वही शेख हसीना ने पीएम पद से इस्तीफा देने के बाद देश छोड़कर चली गई. सेना ने इसकी पुष्टि भी की हैं.
शेख हसीना पीएम पद से दिया इस्तीफा:
Sheikh Hasina resigns as Prime Minister of #Bangladesh
She has left Dhaka in a military helicopter after thousands broke into her residence in Dhaka. Reports claim Hasina is headed to Bengal, India!
Hasina is likely to tender her official resignation amid the… pic.twitter.com/T3pA9UCpT5
— Nabila Jamal (@nabilajamal_) August 5, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2024 03:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

