देश

Dhirendra Shastri Brother Arrested: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का भाई गिरफ्तार, शादी में तमंचा लहराने का VIDEO हुआ था वायरल

बीते दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें शालिग्राम तमंचा लेकर एक शादी समारोह में कुछ लोगों को धमकाते और मारपीट करते हुए नजर आया था. इसी मामले में छतरपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है.

Dhirendra Shastri Brother Arrested: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का भाई गिरफ्तार, शादी में तमंचा लहराने का VIDEO हुआ था वायरल

Dhirendra Shastri Brother Arrested: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग (Shaligram Garg) और एक अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसे मध्य प्रदेश के छतरपुर के जिला न्यायालय में पेश किया. पुलिस को आरोपी की रिमांड मिल सकती है. 11 फरवरी को छतरपुर में दलित परिवार के यहां शादी समारोह में पिस्टल के साथ गाली-गलौज कर लोगों के साथ मारपीट की थी. इसके बाद बमीठा थाने में मारपीट और SCST एक्ट में केस दर्ज किया गया था.

बीते दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें शालिग्राम तमंचा लेकर एक शादी समारोह में कुछ लोगों को धमकाते और मारपीट करते हुए नजर आया था. इसी मामले में छतरपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2023 04:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).