BREAKING: शाहजहां शेख TMC से 6 साल के लिए सस्पेंड, संदेशखाली मामले में पार्टी ने की कार्रवाई
संदेशखाली मामले में गिरफ्तार शाहजहां शेख को TMC ने पार्टी से 6 साल के लिए सस्पेंड कर दिया है. शेख शाहजहां जिला परिषद सदस्य था. वह प्रवर्तन निदेशालय (ED) के एक टीम पर 5 जनवरी को हुए हमले के बाद से ही फरार था और गुरुवार की सुबह को अंततः दबोच लिया गया.
संदेशखाली मामले में गिरफ्तार शाहजहां शेख को TMC ने पार्टी से 6 साल के लिए सस्पेंड कर दिया है. शेख शाहजहां जिला परिषद सदस्य था. वह प्रवर्तन निदेशालय (ED) के एक टीम पर 5 जनवरी को हुए हमले के बाद से ही फरार था और गुरुवार की सुबह को अंततः दबोच लिया गया. उसके और उसके लोगों पर स्थानीय महिलाओं से जोर जबरदस्ती और बलात्कार जैसे गंभीर आरोप भी हैं. इस महीने के शुरुआत में संदेशखाली की महिलाओं ने एक आंदोलन का ऐलान कर दिया था. इस दौरान आगजनी और हिंसा की घटनाएं भी हुईं. भीड़ ने शेख के लोगों की कई संपत्तियों को लूटा था. दारिरी जंगल क्षेत्र में उसके सहयोगी शिबु हजरा द्वारा कब्जाई गई जमीन पर बनाए गए पोल्ट्री फार्म भी इस हिंसा की चपेट में आ गए थे.
बढ़ती सियासी सरगर्मी के बीस पुलिस ने कम से कम 18 लोगों को गिरफ्तार किया है. भूमि हड़पने के 100 से अधिक मामलों में शेख के भाई शिराजुद्दीन के खिलाफ एक FIR भी दर्ज की गई है.
#WATCH | TMC leader Derek O'Brien in Kolkata announces, "TMC has decided to suspend Sheikh Shahjahan from the party for six years." pic.twitter.com/AYq3wtktBR
— ANI (@ANI) February 29, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 29, 2024 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

