Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद अलर्ट मोड में सुरक्षाबल, बैसारन वैली रूट पर बढ़ाई निगरानी; सीटीवी कैमरों की भी हो रही जांच (Watch Video)
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. बैसारन वैली की ओर जाने वाले रास्तों पर सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है.
Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. बैसारन वैली की ओर जाने वाले रास्तों पर सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है. ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके. इसी के तहत पहलगाम बाजार में लगे CCTV कैमरों की रूटीन जांच और मेंटेनेंस का काम भी किया जा रहा है. इससे निगरानी सिस्टम पूरी तरह एक्टिव और प्रभावी रहे. स्थानीय प्रशासन और सुरक्षाबल इस समय किसी भी ढिलाई के मूड में नहीं हैं. पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.
बता दें कि पहलगाम आतंकियों का टारगेट बन चुका है, ऐसे में आने वाले दिनों में और कड़े इंतजाम किए जा सकते हैं.
ये भी पढें: पहलगाम हमले के बाद सैन्य कमांडर को ‘हटाने’ की खबर फर्जी : सरकार
पहलगाम आतंकी हमले के बाद अलर्ट मोड में सुरक्षाबल
#WATCH | Pahalgam, J&K | Security forces deployed on the route leading to Baisaran valley. Routine maintenance of CCTV cameras underway in the Pahalgam market in the wake of #PahalgamTerroristAttack. pic.twitter.com/LRV376YCXa
— ANI (@ANI) April 30, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2025 05:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

