J&K News: लश्कर-ए-तैयबा का गाइड जहीर हुसैन शाह गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी जांच एजेंसियां; VIDEO
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. भारतीय सेना के जवानों पुंछ में पीओके निवासी और लश्कर-ए-तैयबा आतंकी समूह के गाइड जहीर हुसैन शाह को गिरफ्तार किया है.
J&K News: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. भारतीय सेना के जवानों पुंछ में पीओके निवासी और लश्कर-ए-तैयबा आतंकी समूह के गाइड जहीर हुसैन शाह को गिरफ्तार किया है. एजेंसियों की जांच के बाद, उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है. समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, भारतीय सेना ने आतंकवादी गतिविधियों से निपटने के लिए पीर पंजाल रेंज के दक्षिणी इलाकों में 10 से अधिक बटालियन और 500 से अधिक विशेष बल को तैनात किया है. भारतीय सेना ने अब प्राकृतिक गुफाओं और मानव निर्मित भूमिगत ठिकानों में छिपे आतंकवादियों को बाहर निकालने के लिए सक्रिय दृष्टिकोण के साथ जंगली इलाकों में तलाशी लेने के लिए सैनिकों को भेजा है. इसका उद्देश्य आतंकवादियों को ऊंचाई वाले स्थानों पर तलाशना और उनका पता लगाना है.
लश्कर-ए-तैयबा का गाइड जहीर हुसैन शाह गिरफ्तार
#WATCH | J&K | A PoK resident & Lashkar-e-Taiba terror group guide identified as Zaher Hussein Shah was apprehended by the Indian Army in Poonch. After a proper joint investigation of agencies, he was handed over to Poonch Police today for further legal action. pic.twitter.com/FDJU196wPn
— ANI (@ANI) August 23, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2024 04:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

