देश

पाकिस्तान से आ रहा था 280 करोड़ रुपये का ड्रग्स, अरब सागर में सुरक्षाबलों ने पकड़ा, 9 गिरफ्तार

गुजरात के तट के पास अरब सागर में चालक दल के नौ सदस्यों के साथ एक पाकिस्तानी नाव को भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते ने पकड़ा है. जांच के दौरान नाव में 280 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद हुई है. सभी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई जारी है.

पाकिस्तान से आ रहा था 280 करोड़ रुपये का ड्रग्स, अरब सागर में सुरक्षाबलों ने पकड़ा, 9 गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते ने राज्य के तट के पास अरब सागर में चालक दल के नौ सदस्यों के साथ एक पाकिस्तानी नाव को पकड़ा है और उससे 280 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की है.

अधिकारिक बयान के अनुसार, तटरक्षक बल के जहाजों ने पाकिस्तानी नाव ‘अल हज’ को भारतीय जल सीमा में दाखिल होने पर चेतावनी दी और उसे पकड़ लिया. अधिकारियों को नाव पर 280 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन मिली. बयान में बताया गया है कि नाव और उसके चालक दल के सदस्यों को आगे की जांच के लिए गुजरात के कच्छ जिले के जखाऊ बंदरगाह ले जाया गया.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2022 11:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).