देश

Vaishno Devi Snowfall VIDEO: वैष्णो देवी में सीजन की पहली बर्फबारी, श्रद्धालु उठा रहे लुत्फ, हेलीकॉप्टर सेवा बंद

स्‍नोफॉल के इस नजारे को देखकर श्रद्धालु भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं. वह मां के जयकारों के साथ इस बर्फबारी का भी खूब आनंद ले रहे हैं. मां के जयकारे लगाकर श्रद्धालु इस बर्फबारी में गर्माहट पैदा कर रहे हैं.

Vaishno Devi Snowfall VIDEO: वैष्णो देवी में सीजन की पहली बर्फबारी, श्रद्धालु उठा रहे लुत्फ, हेलीकॉप्टर सेवा बंद
(Photo Credit : Twitter)

Mata Vaishno Devi Bhawan Snowfall, जम्मू-कश्मीर: रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर के आसपास के इलाके में आज ताजा हिमपात हुआ. अधिकारियों का कहना है कि यात्रा सुचारू रूप से चल रही है, लेकिन खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर सेवा और बैटरी कार सेवा निलंबित है.

त्र‍िकुट पर्वत स्‍थ‍ित मां वैष्णो देवी के दरबार में आज तड़के बर्फबारी (Snowfall) शुरू हो गई और मां के पवित्र दर्शनों के ल‍िए पहुंचे श्रद्धालु स्‍नोफॉल का पूरा लुत्‍फ उठा रहे हैं. मां वैष्‍णो देवी के दरबार त्रिकुट पर्वत पर साल 2023 की यह पहली बर्फबारी है. माना जा रहा है क‍ि आज शुक्रवार की शाम तक त्रिकुट पर्वत समेत वैष्णो देवी भवन पर बर्फ की सफेद चदर देखने को मिलेगी.

स्‍नोफॉल के इस नजारे को देखकर श्रद्धालु भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं. वह मां के जयकारों के साथ इस बर्फबारी का भी खूब आनंद ले रहे हैं. मां के जयकारे लगाकर श्रद्धालु इस बर्फबारी में गर्माहट पैदा कर रहे हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2023 05:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).