Mumbai School Holiday: मुंबई में शुक्रवार को खुल रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज, BMC ने कहा- अफवाहों पर न करें विश्वास
मुंबई में भारी बारिश का दौर जारी है. ऐसे में छात्र और अभिभावक स्कूल बंद रहने की उम्मीद जता रहे थे, लेकिन बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सभी स्कूल और कॉलेज शुक्रवार, 26 जुलाई 2024 को नियमित आधार पर खुले रहेंगे.
Mumbai School Holiday: मुंबई में भारी बारिश का दौर जारी है. ऐसे में छात्र और अभिभावक स्कूल बंद रहने की उम्मीद जता रहे थे, लेकिन बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सभी स्कूल और कॉलेज शुक्रवार, 26 जुलाई 2024 को नियमित आधार पर खुले रहेंगे. बीएमसी ने 'एक्स' पर बताया कि मुंबई में मौसम और बारिश फिलहाल सामान्य है, जिससे महानगर में जनजीवन सुचारू रूप से चल रहा है. अभिभावकों से विनम्र अनुरोध है कि वे स्कूल और कॉलेज की छुट्टियों के बारे में किसी भी अन्य जानकारी या अफवाहों पर विश्वास न करें. वह केवल बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें. नागरिक प्रशासन नागरिकों से अधिक जानकारी के लिए संबंधित स्कूलों और कॉलेजों के प्रबंधन के संपर्क में रहने का आग्रह करता है.
मुंबई में शुक्रवार को खुल रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
📢 The weather and rainfall in Mumbai are normal at present, allowing life in the metropolitan city to proceed smoothly.
➡️ As a result, all schools and colleges in the Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) area will remain open on a regular basis tomorrow, Friday, 26th July…
— माझी Mumbai, आपली BMC (@mybmc) July 25, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2024 11:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

