2 Cr Compensation For Bad Haircut: खराब हेयरकट के लिए मॉडल को मिलने वाला था 2 करोड़ का मुआवजा, अब SC ने लगाई रोक
NCDRC ने ITC सैलून को महिला को 9 फीसदी ब्याज के साथ 2 करोड़ रुपये मुआवजा देने का निर्देश दिया था. अब सुप्रीम कोर्ट ने एनसीडीआरसी के उस आदेश पर रोक लगा दी है.
Compensation For Bad Haircut: ITC सैलून द्वारा खराब बाल काटे जाने और बालों के इलाज के कारण महिला डिप्रेशन में चली गई थी. उसने मॉडलिंग और फिल्म कैरियर में अवसर भी खो दिया, जिसके बाद राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (NCDRC) ने ITC सैलून को महिला को 9 फीसदी ब्याज के साथ 2 करोड़ रुपये मुआवजा देने का निर्देश दिया. अब सुप्रीम कोर्ट ने एनसीडीआरसी के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें खराब हेयरकट के लिए आईटीसी को ₹2 करोड़ का मुआवजा देने का निर्देश दिया गया था.
बता दें कि 2018 में मॉडन को कई विज्ञापन कंपनियों से ऑफर मिला था. वह एक इंटरव्यू देने जा रही थी. इंटरव्यू में साफ-सुथरी दिखने के लिए महिला ITC सैलून पहुंची. उसने स्टाइलिस्ट को विशेष तरीके से अपने बाल काटने का निर्देश दिए, लेकिन स्टाइलिस्ट ने उसके निर्देशों का पालन किए बिना उसके बाल काफी छोटे कर दिए. NCDRC ने जांच के बाद पाया कि शिकायतकर्ता बालों की देखभाल करने वाले उत्पादों के लिए मॉडलिंग कर रही थी. अपने बालों की देखभाल करना उसके उच्च प्रोफ़ाइल और उज्ज्वल करियर के लिए जरुरी था.
Supreme Court stays NCDRC order that directed ITC to pay ₹2 crore compensation for bad haircut
report by @AB_Hazardous https://t.co/OhbYBbD4Ow
— Bar & Bench (@barandbench) May 17, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2023 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

