देश

कोरोना के नए वेरियंट ने बढ़ाई चिंता, अब इन देशों से मुंबई एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों को कराना होगा RTPCR टेस्ट

कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के चलते बीएमसी ने बड़ा फैसला लिया है. अब से ब्रिटेन, यूरोप, मिडल ईस्ट, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे से मुंबई एयरपोर्ट पर आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य है. कोविड-19 टेस्ट के लिए यात्रियों को खुद पैसे देने होंगे. नए कोविड वैरिएंट सी.1.2 के खतरे के बीच, जो दक्षिण अफ्रीका और वैश्विक स्तर पर कई अन्य देशों में पाया गया है, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को स्पष्ट किया कि भारत में अब तक इस प्रकार के किसी भी मामले का पता नहीं चला है. एक नए अध्ययन से पता चला है कि नया कोविड-19 वैरिएंट अभी तक सामने आए वैरिएंट की तुलना में अधिक खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि यह तेजी से फैलता है. इसके अलावा एक और चिंताजनक बात यह है कि कोविड वैक्सीन द्वारा प्रदान की जाने वाली सुरक्षा भी इस वैरिएंट पर अप्रभावी हो सकती है. यानी वैक्सीन प्राप्त करने वाला व्यक्ति भी इससे संक्रमित होने के साथ ही गंभीर संक्रमण की चपेट में भी आ सकता है.

कोरोना के नए वेरियंट ने बढ़ाई चिंता, अब इन देशों से मुंबई एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों को कराना होगा RTPCR टेस्ट
विमान I प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

ब्रिटेन, यूरोप, मिडल ईस्ट, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे से मुंबई एयरपोर्ट पर आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य: बीएमसी

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2021 07:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).