देश

RBI New Guidelines For Credit Cards: क्रेडिट कार्ड जारी करने के नियमों में बड़ा बदलाव, RBI ने जारी किया नया नियम (See Tweet)

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली कंपनियों के लिए नया सर्कुलर जारी किया है. इसके मुताबिक, अब बैंकों को ग्राहकों को कार्ड नेटवर्क चुनने का विकल्प देना होगा.

RBI New Guidelines For Credit Cards: क्रेडिट कार्ड जारी करने के नियमों में बड़ा बदलाव, RBI ने जारी किया नया नियम (See Tweet)
Credit -IANS

RBI New Guidelines For Credit Cards: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली कंपनियों के लिए नया सर्कुलर जारी किया है. इसके मुताबिक, अब बैंकों को ग्राहकों को कार्ड नेटवर्क चुनने का विकल्प देना होगा. यह विकल्प कार्ड जारी करते समय दिया जाएगा. RBI ने कहा है कि क्रेडिट कार्ड बनाने वाली कंपनियां किसी भी कार्ड नेटवर्क के साथ ऐसा कोई समझौता न करें, जो ग्राहकों को बाकी कार्ड नेटवर्क की सर्विस का लाभ उठाने से रोकता हो.

इसके लिए RBI ने रजिस्टर्ड कार्ड नेटवर्क के नाम लिस्टेड किए हैं. इनमें अमेरिकन एक्सप्रेस बैंकिंग कॉर्प, मास्टरकार्ड एशिया/पैसिफिक पीटीई, डाइनर्स क्लब इंटरनेशनल लिमिटेड, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया-रुपे और वीजा वर्ल्डवाइड पीटीई शामिल हैं.

ट्वीट देखें: 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2024 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).