Delhi Serial killer And Rapist: 7 साल में 30 बच्चियों के साथ किया रेप, अपहरण के बाद उन्हें मौत के घाट उतार देता था, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
रविंदर दिल्ली में मजदूरी करता था. वह ड्रग्स के नशे में चूर हो जाता था, अश्लील फिल्में देखता था और यौन उत्पीड़न के लिए बच्चों की तलाश में जाता था. अपहरण कर रेप के बाद वह उन्हे मार डालता था.
Delhi Serial Killer: दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को नाबालिगों के अपहरण, यौन उत्पीड़न और हत्या के दोषी रविंदर कुमार को उम्रकैद की सजा की सजा सुनाई. दोषी रविंदर कुमार 2008 से 2015 के बीच 30 से अधिक बच्चों के अपहरण और हत्या में शामिल था. आरोपी ने दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया. छह साल तक जघन्य अपराध करने और आठ साल तक चले मुकदमे के बाद 10 मई को दिल्ली की एक अदालत ने उसे दोषी करार दिया था.
रविंदर दिल्ली में मजदूरी करता था. वह ड्रग्स के नशे में चूर हो जाता था, अश्लील फिल्में देखता था और यौन उत्पीड़न के लिए बच्चों की तलाश में जाता था. अपहरण कर रेप के बाद वह उन्हे मार डालता था. ये भी पढ़ें- Hyderabad Shocker: पार्किंग में सो रही 2 साल की बच्ची को कार से कुचला, CCTV में कैद हुई घटना (Watch Video)
कैसे लगी लत
2008 में रविंदर कासगंज से दिल्ली आया. दिल्ली आने के कुछ दिनों बाद उसे ड्रग्स की लत लग गई. इसके बाद एक दिन उसके हाथ एक अश्लील वीडियो कैसेट लग गई. वह अश्लील फिल्मों को देखने का और ड्रग्स का आदि हो गया. वह दिनभर मजदूरी करता और शाम को नशा करता था. वारदात को अंजाम देने जाने से पहले वह रात 8 बजे से अपनी झुग्गी में सो जाता था, ताकि किसी को उसपर शक न हो.
40 KM तक पैदल ही चला जाता था
रविंदर कभी-कभी अपने शिकार की तलाश में करीब 40 किलोमीटर तक पैदल ही चला जाता था. वह बच्चों को पैसे और चॉकलेट का लालच देकर सूनसान जगह पर ले जाता था. पुलिस के मुताबिक, सबसे कम उम्र की पीड़िता छह साल और सबसे बड़ी 12 साल की थी. पकड़े जाने के डर से वह एक अलग-अलग जगहों पर वारदात को अंजाम देता था.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2023 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

