Manipur Violence: मणिपुर में 2 लड़कियों के साथ पुलिस के सामने हुआ रेप, कांग्रेस सांसद फूलोदेवी ने किया दावा
मणिपुर से लौटने के बाद कांग्रेस सांसद फूलोदेवी नेताम कहती हैं, "...दो लड़कियों के साथ बलात्कार हुआ. पीड़ितों ने मुझे बताया कि उनके साथ पुलिस के सामने बलात्कार हुआ, लेकिन सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है.
Manipur Violence: मणिपुर से लौटने के बाद कांग्रेस सांसद फूलोदेवी नेताम कहती हैं, "...दो लड़कियों के साथ बलात्कार हुआ. पीड़ितों ने मुझे बताया कि उनके साथ पुलिस के सामने बलात्कार हुआ, लेकिन सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. किसी को भी इतना बेशर्म नहीं होना चाहिए. हम मांग करते हैं वहां जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल की जानी चाहिए...हम एक प्रामाणिक रिपोर्ट बनाएंगे और इसे सदन के सामने पेश करेंगे. हम मांग कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री को मणिपुर पर चर्चा के लिए संसद में आना चाहिए...''
मणिपुर में 3 मई से मैतेई (घाटी बहुल समुदाय) और कुकी जनजाति (पहाड़ी बहुल समुदाय) के बीच खूनी संघर्ष हो रहा है. दरअसल, मैतेई समाज खुद के लिए एसटी दर्जे की मांग कर रहा है और कुकी समाज इसका विरोध कर रहा है. इस हिंसा में अब तक करीब 130 लोगों की मौत हो चुकी है, 400 से ज्यादा बुरी तरह जख्मी हो चुके हैं. यहां पिछले दिनों दो कुकी महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर परेड कराने, उनमें से एक महिला का गैंगरेप करने का मामला सामने आया था, जिसके बाद से वहां माहौल और उग्र हो गया है.
#WATCH | After returning from Manipur, Congress MP Phulodevi Netam says, "...Two girls were raped. The victims told me that they were raped before the Police. But the Government is not taking any action. No one should be this shameless. We demand that normalcy should be restored… pic.twitter.com/j0WAZfaOAp
— ANI (@ANI) July 30, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2023 07:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

