Ram Mandir Live On Times Square: अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर पर राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का होगा लाइव प्रसारण, पीएम मोदी करेंगे संबोधित
राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण न्यूयॉर्क शहर के प्रसिद्ध टाइम्स टाइम्स स्क्वायर पर किया जाएगा. दुनिया भर में विभिन्न भारतीय दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में भी इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा.
Ram Mandir Consecration Live Telecast At Times Square: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण न्यूयॉर्क शहर के प्रसिद्ध टाइम्स टाइम्स स्क्वायर पर किया जाएगा. खबरों के मुताबिक, दुनिया भर में विभिन्न भारतीय दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में भी इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा.
इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश-विदेश के सभी राम भक्तों को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी समारोह की तैयारियों पर कड़ी नज़र रखे हुए हैं और उन्होंने समारोह के दौरान किए जाने वाले अनुष्ठानों और नियमों के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली है.
Ram Mandir consecration to be telecasted live at the iconic Times Square in New York on 22nd January 2024 pic.twitter.com/bxGewXBdZS
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) January 7, 2024
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी देश भर में बूथ-स्तर पर समारोह का लाइव प्रसारण करने की योजना की घोषणा की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अवसर पर देश को संबोधित करेंगे.
बता दें, 22 जनवरी 2024 को रामलला भव्य मंदिर में विराजमान होगें. राम मंदिर में मूर्ति स्थापना का समय 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक रहेगा. प्राण प्रतिष्ठा के लिए मात्र 84 सेकेंड के लिए प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त रहेगा
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2024 10:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

