Rajnath Singh On Obama: बराक ओबामा के बयान पर निर्मला सीतारमण के बाद राजनाथ सिंह ने भी बोला हमला, पूछा- अमेरिका खुद सोचे उसने कितने मुस्लिम देशों पर हमला किया?
भारतीय मुसलमानों के अधिकारों को लेकर बराक ओबामा की टिप्पणी पर भारत में विरोध के स्वर उठाने लगे हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ओबाम के बयान पर विरोध जताया है.
Rajnath Singh On Barack Obama: भारतीय मुसलमानों के अधिकारों को लेकर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की टिप्पणी पर भारत में विरोध के स्वर उठाने लगे हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ओबामा के बयान का विरोध करते हुए कहा कि अमेरिका ने 6 मुस्लिम देशों पर 26,000 से ज्यादा बम बरसाए थे. निर्मला सीतारमण के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ओबाम के बयान का विरोध किया है. रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि ओबामा जी को यह नहीं भूलना चाहिए कि भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जो विश्व में रहने वाले सभी लोगों को भी परिवार का सदस्य मानताृ है... उनको अपने बारे में भी सोचना चाहिए कि उन्होंने कितने मुस्लिम देशों पर हमला किया है.
Tweet:
ओबामा जी को यह नहीं भूलना चाहिए कि भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जो विश्व में रहने वाले सभी लोगों को भी परिवार का सदस्य मानताृ है... उनको अपने बारे में भी सोचना चाहिए कि उन्होंने कितने मुस्लिम देशों पर हमला किया है: भारतीय मुसलमानों के अधिकारों को लेकर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक… pic.twitter.com/aRuGgmzbug
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 26, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2023 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

