Rahul Gandhi's Image On Temple Stairs: महाराष्ट्र में मंदिर की सीढ़ियों पर लगी राहुल गांधी की तस्वीर? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video
सोशल मीडिया पर मौजूद इस वीडियो में एक मंदिर की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की तस्वीर नजर आ रही है. श्रद्धालु इस फोटो पर पैर रखकर मंदिर जा रहे हैं.
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के हिंदू धर्म और हिंदुत्व पर बयान के बाद सदन से लेकर सोशल मीडिया तक हंगामा मचा हुआ है. बीजेपी ने राहुल गांधी के बयान को 'हिंदुओं का अपमान' बताकर आलोचना की. अब राहुल गांधी के बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में राहुल गांधी की तस्वीर मंदिर की सीढ़ियों पर लगी दिख रही है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो महाराष्ट्र के किसी मंदिर का है, लेकिन लेटेस्टली इसकी पुष्टि नहीं करता है.
सोशल मीडिया पर मौजूद इस वीडियो में एक मंदिर की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की तस्वीर नजर आ रही है. श्रद्धालु इस फोटो पर पैर रखकर मंदिर जा रहे हैं. राहुल गांधी की फोटो के साथ लिखा गया है कि 'राहुल गांधी जो हिंदुओं को हिंसक कहते हैं और कहते हैं कि लोग लड़कियों से छेड़छाड़ करने के लिए मंदिरों में जाते हैं, वे मिटा दिए जाने लायक हैं.'
As a mark of protest against Rahul Gandhi's anti-Hindu statements, a temple management in Maharashtra used Rahul Gandhi's picture as a doormat.
The text on doormat says, "How dare you call Hindus violent and eve teasers?
Innovative idea!!!pic.twitter.com/rNPoNdSM0M
— Mr Sinha (@MrSinha_) July 8, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2024 02:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

