Rahul Gandhi Disqualified: राहुल गांधी को बड़ा झटका, मानहानि मामले में 2 साल की सजा के बाद संसद की सदस्यता रद्द
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि मामले में बड़ा झटका लगा है. लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की संसद की सदस्यता को रद्द कर दिया है.
Rahul Gandhi Disqualified: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि मामले में बड़ा झटका लगा है. लोकसभा सचिवालय सूरत कोर्ट द्वारा मोदी सरनेम टिपण्णी मामले में गुरुवार को दो साल के सजा के ऐलान के बाद शुक्रवार को राहुल गांधी की संसद की सदस्यता को रद्द कर दिया है. बताना चाहेंगे कि राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद थे. बताना चाहेगें कि राहुल गांधी की सदस्यता ख़त्म होने के बाद राहुल गांधी के साथ ही कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है. क्योंकि पार्टीमे राहुल गांधी सबसे बड़े नेता थे. संसद में मोदी सरकार को घेरने को लेकर लगातार आवाज उठाते रहे हैं. हालांकि उनकी सदस्ता रद्द होने के बाद कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी राहुल गांधी से डर गई है. इस लिए उनकी सदयस्ता निरस्त की गई.
राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बयान आया है. उन्होंने कहा कि संसद में उनकी आवाज दबाने को लेकर उनकी सदस्यता रद्द की गई. वहीं राहुल गांधी की सदयस्ता रद्द होने के बाद कांग्रेस की आगे की रणनीति क्या होगी. शाम चार बजे के बाद बैठक होने जा रही है.
Tweet:
Congress party's Rahul Gandhi disqualified as a Member of Lok Sabha from the date of his conviction in the criminal defamation case over his 'Modi surname' remark, March 23. pic.twitter.com/qmr9pRTtTh
— ANI (@ANI) March 24, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2023 02:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

