Rahul Gandhi Uttarakhand Visit: उत्तराखंड दौरे पर राहुल गांधी, केदारनाथ मंदिर में शाम की आरती में हुए शामिल (View Pics)
सांसद राहुल गांधी आज से उत्तराखंड के 3 दिवसीय दौरे पर हैं. राहुल गांधी सुबह में केदारनाथ पहुंच कर बाबा केदार के दर्शन करने के बाद विशेष पूजा अर्चना की. वहीं शाम को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी फिर से बाबा केदारनाथ के डर पहुंचे और शाम की आरती में शामिल हुए.
Rahul Gandhi Uttarakhand Visit: कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी आज से उत्तराखंड के 3 दिवसीय दौरे पर हैं. राहुल गांधी दिल्ली से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे. इसके बाद हेलीकॉप्टर के जरिए केदारनाथ आए. राहुल गांधी ने केदारनाथ में पहुंच कर बाबा केदार की विशेष पूजा अर्चना की. वहीं शाम को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी फिर से बाबा केदारनाथ के डर पहुंचे और शाम की आरती में शामिल हुए. वहीं सुबह जब राहुल गांधी केदारनाथ में बाबा के दर पहुंचे. राहुल गांधी की एक झलक देखने के लिए श्रद्धालु में काफी उत्साह दिखाई दिए. हर कोई राहुल गांधी का एक झलक पाना चाहता था.
राहुल गांधी का केदारनाथ दौरा पूरी तरह से निजी है. राहुल गांधी केदारनाथ से मंगलवार दोपहर को दिल्ली के लिए रवाना होंगें. राहुल गांधी पूरे 8 साल बाद दूसरी बार केदारनाथ आए हैं. इससे पहले साल 2015 में पैदल चल कर राहुल गांधी केदारनाथ आए थे.
Tweet:
Congress MP Rahul Gandhi attended evening 'aarti' at Shri Kedarnath temple in Uttarakhand
(Source: AICC) pic.twitter.com/Cr2KThKcPf
— ANI (@ANI) November 5, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2023 08:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

