पंजाब चुनाव से पहले चन्नी सरकार का बड़ा फैसला, 2 किलोवाट तक के उपभोक्ताओं का बिजली बिल माफ
सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कैबिनेट बैठक में आगामी विधानभा चुनाव से पहले बिजली के बिल (Electricity Bills) माफ करने को को लेकर बड़ा फैसला लिया. सरकार की तरफ से लिए गए फैसले के अनुसार राज्य में दो किलोवाट के उपभोक्ताओं का बकाया बिल सरकार भरेगी.
पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद जहां एक तरफ पार्टी में उथल पुथल मची हुई है. वहीं सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने आज कैबिनेट बैठक की. बैठक में सीएम चन्नी ने राज्य में अलगे साल होने वाले विधानभा चुनाव से पहले बिजली के बिलों को लेकर बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि दो किलोवाट के उपभोक्ताओं का बकाया बिल सरकार बिल भरेगी. इसके साथ उनके कनेक्शन भी बहाल किये जाएंगे. सरकार के इस फैसले से 53 लाख परिवारों को फायदा होगा. इस बिलों को भरने पर पंजाब सरकार पर 12 सौ करोड़ का भार आएगा.
सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का ट्वीट:
In today's cabinet meeting, it has been decided to waive off dues of electricity bills for all consumers across Punjab having load up to 2 Kw. In addition, a decision has been taken to restore all connections which were cut. pic.twitter.com/ZvIQUGmVER
— Charanjit S Channi (@CHARANJITCHANNI) September 29, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2021 07:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

