देश

Punjab: भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, अब हर बिल पर 600 यूनिट बिजली होगी माफ

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने बिजली को लेकर बड़ा फैसला लिया है. बुधवार को मान सरकार ने कैबिनेट की बैठक की. कैबिनेट की बैठक में यह तय किया गया कि दिल्ली की तरह अब पंजाब के निवासियों को भी फ्री बिजली मिलेगी. आम आदमी पार्टी सरकार ने बुधवार को पंजाब की जनता को हर बिल पर 600 यूनिट फ्री देने पर कैबिनेट की बैठक में मुहर लगा दी है.

Punjab: भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, अब हर बिल पर 600 यूनिट बिजली होगी माफ
भगवंत मान (Photo Credits ANI)

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने बिजली को लेकर बड़ा फैसला लिया है. बुधवार को मान सरकार ने कैबिनेट की बैठक की. कैबिनेट की बैठक में यह तय किया गया कि दिल्ली की तरह अब पंजाब के निवासियों को भी फ्री बिजली मिलेगी. आम आदमी पार्टी सरकार ने बुधवार को पंजाब की जनता को हर बिल पर 600 यूनिट फ्री देने पर कैबिनेट की बैठक में मुहर लगा दी है.

इसकी जानकारी देते हुए खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया है. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि, आज कैबिनेट साथियों के साथ एक अहम बैठक हुई. पंजाब की जनता को हमने जो सबसे बड़ी गारंटी दी है, वह है मुफ्त बिजली के फैसले पर मुहर लगाना. अब पंजाब की जनता को हर बिल पर 600 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी. हम पंजाब और पंजाबी से किए गए हर वादे को पूरा करेंगे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2022 01:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).