Pune Rains: पुणे में चिलचिलाती गर्मी से मिली राहत, बारिश और तेज हवाओं से मौसम हुआ सुहाना
पुणे और पिंपरी चिंचवड़ के कुछ हिस्सों में मंगलवार शाम बारिश हुई. इस झमाझम बारिश से नागरिकों को गर्मी से राहत मिली.
पुणे और पिंपरी चिंचवड़ के कुछ हिस्सों में मंगलवार शाम बारिश हुई. इस झमाझम बारिश से नागरिकों को गर्मी से राहत मिली. बारिश के साथ हवाओं से मौसम कुछ सुहाना हो गया है. दिन में तेज धूप से परेशान पुणे के लोगों को शाम को हल्की बारिश से राहत मिली. राज्य में पारा लगातार गर्म होता जा रहा है और पुणे में भी पारा काफी ऊपर चला गया है. पुणे में आज तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. दो दिन पहले मौसम विभाग ने पुणे में बारिश की भविष्यवाणी की थी. दिन की कड़कती धूप के बाद मंगलवार शाम आसमान में बादल छा गए और बारिश के साथ बिजली कड़कने लगी.
Citizens Get Relief from Heat as First #rain of 2024 Hits Parts of #Pune And Pimpri Chinchwad pic.twitter.com/gdy2UOzEEw
— Punekar News (@punekarnews) April 16, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2024 07:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

