देश

खतरनाक एक्सीडेंट: कार के दरवाजे से टकराया बाइक सवार, ट्रक की चपेट में आकर हुई दर्दनाक मौत (Watch Video)

महाराष्ट्र के पुणे से सड़क हादसे का एक दर्दनाक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक कार के अचानक खुले दरवाजे से टकराकर बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

खतरनाक एक्सीडेंट: कार के दरवाजे से टकराया बाइक सवार, ट्रक की चपेट में आकर हुई दर्दनाक मौत (Watch Video)
पुणे में दर्दनाक हादसा (Photo Credits: Twitter)

महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) से एक दर्दनाक हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसमें सड़क किनारे खड़ी एक कार का दरवाजा अचानक से खुलता है और तभी वहां से गुजर रहे बाइक सवार की टक्कर कार के दरवाजे से हो जाती है, जिससे हवा में उछलकर वो सामने से आ रही ट्रक की चपेट में आ जाता है. इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक कार सड़क पर किनारे की तरफ गलत दिशा में खड़ी है और बाइक सवार भी गलत दिशा से आगे की ओर आ रहा है, जिससे कार के दरवाजे से टकराकर इतना बड़ा हादसा हो गया.

देखें वीडियो

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2021 12:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).