देश

President in Assam: काजीरंगा उद्यान पहुंचे राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, हाथी की सवारी का उठाया लुत्फ, देखें तस्वीरें

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में हाथी की सवारी करते हुए नजर आए. राष्ट्रपति अपने परिवार के साथ असम के तीन दिवसीय दौरे पर हैं.

President in Assam: काजीरंगा उद्यान पहुंचे राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, हाथी की सवारी का उठाया लुत्फ, देखें तस्वीरें
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद (Photo Credit : Twitter)

27 फरवरी: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) अपने परिवार के साथ असम के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. इस दौरान राष्ट्रपति काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (Kaziranga National Park) में हाथी की सवारी (Elephant Safari) करते हुए नजर आए. शनिवार को वह तेजपुर विश्वविद्यालय के 19वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए थे. समारोह में अपने संबोधन के दौरान राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि उन्हें यह देखकर खुशी हुई कि विश्वविद्यालय शिक्षा के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रहा है.

 

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व की एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. राष्ट्रपति को वन्यजीवों के अनुकूल-पहलों के बारे में जानकारी दी गई. उन्होंने असम की सरकार और लोगों से अपने संरक्षण प्रयासों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2022 12:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).