Happy Diwali 2021: देशभर में दिवाली की धूम, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं
देशभर में आज दिवाली की धूम है. दिवाली के पावन अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को दिवाली के शुभ अवसर पर बधाई दी है. और सभी के जीवन में सुख और संपन्नता आने की कामना की है.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. राष्ट्रपति ने कहा, ‘दीपावली के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं. दीपावली बुराई पर अच्छाई की और अंधकार पर प्रकाश की विजय का पर्व है. आइए, हम सब मिलकर, इस त्योहार को स्वच्छ और सुरक्षित तरीके से मनाएं और पर्यावरण की रक्षा में योगदान करने का संकल्प लें.’
दीपावली के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। दीपावली बुराई पर अच्छाई की और अंधकार पर प्रकाश की विजय का पर्व है। आइए, हम सब मिलकर, इस त्योहार को स्वच्छ और सुरक्षित तरीके से मनाएं और पर्यावरण की रक्षा में योगदान करने का संकल्प लें।
— President of India (@rashtrapatibhvn) November 4, 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली के शुभ अवसर पर बधाई दी है. अपने संदेश में पीएम मोदी ने कहा, ‘दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. मेरी कामना है कि यह प्रकाश पर्व आप सभी के जीवन में सुख, संपन्नता और सौभाग्य लेकर आए.'
दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह प्रकाश पर्व आप सभी के जीवन में सुख, संपन्नता और सौभाग्य लेकर आए।
Wishing everyone a very Happy Diwali.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 4, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2021 08:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

