Congress Attack on UP Government: भाईचारे की भावना को खराब रही योगी सरकार; खाद्य पदार्थों की दुकानों पर 'नेमप्लेट' लगाने के आदेश को लेकर भड़की कांग्रेस (Watch Video)
यूपी की योगी सरकार द्वारा कांवड़ मार्गों पर खाद्य पदार्थों की दुकानों पर 'नेमप्लेट' लगाने वाले आदेश पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यह पूरी तरीके से अव्यावहारिक कार्य है.
Congress Attack on UP Government: यूपी की योगी सरकार द्वारा कांवड़ मार्गों पर खाद्य पदार्थों की दुकानों पर 'नेमप्लेट' लगाने वाले आदेश पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यह पूरी तरीके से अव्यावहारिक कार्य है. वे समाज में भाईचारे की भावना को खराब करने का कार्य कर रहे हैं. इसको तत्काल निरस्त करना चाहिए. योगी सरकार हर तरफ गलत कार्य कर रही है. उन्होंने लखनऊ में अवैध तरीके से लोगों के घर ढहा दिए. हर समुदाय के लोग यूपी सरकार की निष्ठुर कार्यशैली से परेशान हो चुके हैं. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया है कि पूरे उत्तर प्रदेश में कांवड़ मार्गों पर खुली सभी खाने की दुकानों पर 'नामपट्ट' लगाना अनिवार्य होगा. इसके साथ ही 'हलाल' प्रमाणित उत्पादों को बेचने वालों के खिलाफ़ भी कार्रवाई की जाएगी.
भाईचारे की भावना को खराब रही योगी सरकार: कांग्रेस
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कांवड़ मार्गों पर खाद्य पदार्थों की दुकानों पर 'नेमप्लेट' लगाने के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "यह पूरी तरीके से अव्यावहारिक कार्य है...वे समाज में भाईचारे की भावना को खराब करने का कार्य कर रहे हैं...इसको तत्काल निरस्त करना… pic.twitter.com/HEU2cqwDyC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 19, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2024 12:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

