Haryana: 21 लाख रुपए आया छोटे से मकान का बिजली बिल, मालकिन ने बांटी मिठाई, VIDEO में देखें कैसे बजवाया ढोल
सुमन अपने 60 गज के घर में अकेले रहती हैं और मित्तल फैक्ट्री में मजदूरी का काम करती हैं. उन्होंने बिजली निगम से दो किलोवाट बिजली का कनेक्शन लिया है.
हरियाणा: पानीपत के संत नगर की एक बुजुर्ग महिला का बिजली बिल करीब 21 लाख 89 लाख रुपये तक पहुंच गया है. महिला ने इसे ठीक करवाने के लिए बिजली विभाग के कई चक्कर लगाए, लेकिन अभी तक यह ठीक नहीं हो सका. महिला ने कहा, "ये बिल भरने के लिए उसके पास पैसे नहीं है."
सुमन अपने 60 गज के घर में अकेले रहती हैं और मित्तल फैक्ट्री में मजदूरी का काम करती हैं. उन्होंने बिजली निगम से दो किलोवाट बिजली का कनेक्शन लिया है.
अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए पीड़ित महिला ने अनोखा तरीका अपनाया. सुमन ने बिजली निगम में ढोल बजवाए और अधिकारियों को मिठाई बांटी. महिला का कहना है कि उनके पास बिल भरने के लिए पैसे नहीं हैं और वह अब वह अपना 60 गज का घर बेच कर बिल भरेंगी. वहीं सब डिवीजन एसडीओ नरेंद्र जागलान ने कहा कि महिला का जो बिजली बिल का कनेक्शन है वह उनकी डिवीजन के अंतर्गत नहीं आता है. इसलिए वह बिजली बिल को ठीक नहीं कर सकते हैं.
हरियाणा : 60 गज के मकान का बिजली का बिल आया 21 लाख रुपए, मालकिन ने बांटी मिठाई और बजवाया ढोल pic.twitter.com/Lb7zXvosk6
— Shubham Rai (@shubhamrai80) November 30, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2022 06:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

