देश

UP: लखनऊ में आज फिर लगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनता दरबार, लोगों ने सीधे CM को बताई अपनी समस्याएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में जनता दरबार में लोगों से मुलाक़ात की और उनकी समस्याएं सुनीं. इस दौरान उन्होंने आम जनता की समस्याओं के निपटान के लिए निर्देश भी दिए.

UP: लखनऊ में आज फिर लगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनता दरबार, लोगों ने सीधे CM को बताई अपनी समस्याएं
CM योगी आदित्यनाथ का जनता दरबार (Photo Credits: ANI)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में जनता दरबार में लोगों से मुलाक़ात की और उनकी समस्याएं सुनीं. सीएम योगी ने इसी महीने से अपने सरकारी आवास पर जनता दरबार फिर से शुरू किया. जिससे आम आदमी अपनी शिकायत सीधे मुख्यमंत्री के पास पहुंचा सके. योगी ने 2017 में मुख्यमंत्री बनने के तुरंत बाद जनता दरबार की शुरूआत की थी. कोरोना महामारी के कारण इसे बंद कर दिया गया था. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री की गैरमौजूदगी में राज्य के मंत्री अजीत पाल और बलदेव सिंह औलख जनता दरबार में शामिल होंगे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2022 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).