देश

UP: अमेठी में गरजे CM योगी, कहा- हम गोमाता को कटने नहीं देंगे, गाय पालने वाले को हर महीने 1 हजार रुपये देंगे

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमेठी में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने गोकशी का मुद्दा उठाया.

UP: अमेठी में गरजे CM योगी, कहा- हम गोमाता को कटने नहीं देंगे, गाय पालने वाले को हर महीने 1 हजार रुपये देंगे
सीएम योगी (Photo Credits : Twitter/Pixabay)

UP Elections 2022, 23 फरवरी: यूपी में एक तरफ जहां आज चौथे चरण का मतदान हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ पांचवी दौर के चुनाव के लिए प्रदेश में धुआंधार रैली जारी है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अमेठी (Amethi) में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने गोकशी (Cow Slaughter)का मुद्दा उठाया.

उन्होंने कहा " पिछले 5 साल में हमने अवैध बूचड़खाने बंद किए हैं. मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि गौ माता को कटने नहीं देंगे. अवैध बूचड़खाने को घूमने नहीं देंगे, लेकिन अन्नदाता की फसल को भी नष्ट नहीं होने देंगे. अन्नदाता की फसल की रक्षा के लिए और गौ माता की रक्षा के लिए बड़े पैमाने पर गौशालाएं बनाएंगे. जो किसान बेसहारा गोवंश को अपने घर में पालेगा उसे हर एक गाय के लिए 900 से 1000 रुपये प्रति महीने दिए जाएंगे."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2022 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).