UP: वाराणसी में EVM बवाल पर बड़ी कार्रवाई, 300 सपा कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज, CCTV से होगी पहचान
डीएम के मुताबिक ये EVM ट्रेनिंग के लिए थे, जिन्हें रोककर हंगामा करने वाले 300 सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पथराव और तोड़फोड़ को लेकर FIR दर्ज की गई है.
वाराणसी: यूपी चुनाव के नतीजों (UP Election Result) से पहले वाराणसी में EVM से लदी गाड़ी पकड़े जाने के बाद हुए बवाल मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. डीएम के मुताबिक ये EVM ट्रेनिंग के लिए थे, जिन्हें रोककर हंगामा करने वाले 300 सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पथराव और तोड़फोड़ को लेकर FIR दर्ज की गई है. पुलिस के मुताबिक हंगामे के आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीव फुटेज का सहारा लिया जा रहा है. सपाइयों का आरोप है कि ईवीएम से छेड़छाड़ की जा रही है, जबकि इस मामले पर डीएम से लेकर चुनाव आयोग तक ने कहा है कि गाड़ी में मिलीं ईवीएम (EVM) ट्रेनिंग के लिए थीं.
वाराणसी -EVM बवाल को लेकर 300 पर मुकदमा दर्ज, सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज, पथराव और तोड़फोड़ को लेकर मुकदमा दर्ज, CCTV के जरिये आरोपियों का किया जा रहा पहचान, EVM बदले जाने के अफवाह पर मंगलवार सपा समर्थकों ने किया था बवाल
— News18 Uttar Pradesh (@News18UP) March 9, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2022 05:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

