देश

UP: योगी के शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं सरकारी योजनाओं के लाभार्थी, इकाना स्टेडियम में तैयारी शुरू

योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को बुलाया जा सकता है. 50 हजार लोगों की क्षमता वाले इकाना स्टेडियम में कुल 45 हजार लोगों के हिसाब से इंतेजाम किया जा रहा है.

UP: योगी के शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं सरकारी योजनाओं के लाभार्थी, इकाना स्टेडियम में तैयारी शुरू
(Photo Credit : Twitter)

 Yogi's oath Ceremony at Ekana Stadium, 17 मार्च: उत्तर प्रदेश में योगी 2.0 मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण 21 मार्च यानी सोमवार को हो सकता है. इसके लिए इकाना स्टेडियम में तैयारी शुरू कर दी है. योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों (Beneficiaries) को बुलाया जा सकता है. 50 हजार लोगों की क्षमता वाले इकाना स्टेडियम में कुल 45 हजार लोगों के हिसाब से इंतेजाम किया जा रहा है. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शामिल हो सकते हैं.

गौरतलब है कि यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा ने 273 सीटें हासिल कीं. वहीं समाजवादी पार्टी के गठबंधन ने 125 सीटों पर विजय प्राप्त की. मायावती की बहुजन समाज पार्टी सिर्फ एक सीट हासिल कर सकी. इसके अलावा कांग्रेस को महज 2 सीटे ही मिल सकी. वहीं दो सीटें अन्य के खाते में आई हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2022 11:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).