UP: अखिलेश यादव ने विश्व के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी को दी बधाई, सरकार पर कसा तंज
अब दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में एलन मस्क के बाद अब गौतम अडानी ही हैं. इस पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गौतम अडानी को बधाई दी.
World Second Richest Person: गौतम अडानी (Gautam Adani) दुनिया के दूसरे सबसे बड़े रईस बन गए हैं. अब दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में एलन मस्क के बाद अब गौतम अडानी ही हैं. इस पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गौतम अडानी को बधाई दी.
उन्होंने ट्वीट कर कहा "एक भारतीय उद्योगपति को विश्व के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति का स्थान पाने पर बधाई. समृद्धि का लाभ समाज के हर व्यक्ति तक पहुँचे, यही एक ज़िम्मेदार सरकार और सफल उद्यमी का नैतिक दायित्व होता है."
Forbes की रियल टाइम बिलिनेयर लिस्ट के मुताबिक अडानी 155.3 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. अडानी इस मुकाम पर पहुंचने वाले एशिया के पहले शख्स हैं.
एक भारतीय उद्योगपति को विश्व के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति का स्थान पाने पर बधाई।
समृद्धि का लाभ समाज के हर व्यक्ति तक पहुँचे, यही एक ज़िम्मेदार सरकार और सफल उद्यमी का नैतिक दायित्व होता है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 16, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2022 06:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

