देश

Uddhav Thackeray On Governor: 'वक्त आ गया है कि राज्यपाल कोश्यारी अब कोल्हापुरी चप्पल देखें', भड़के उद्धव ठाकरे ने की कार्रवाई की मांग

उद्धव ठाकरे ने कहा "राज्यपाल राष्ट्रपति का दूत होता है, वह पूरे देश में राष्ट्रपति की बातों को मानता है, लेकिन अगर वह वही गलती करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई कौन करेगा? उन्होंने मराठियों और उनके गौरव का अपमान किया है."

Uddhav Thackeray On Governor: 'वक्त आ गया है कि राज्यपाल कोश्यारी अब कोल्हापुरी चप्पल देखें', भड़के उद्धव ठाकरे ने की कार्रवाई की मांग
सीएम उद्धव ठाकरे (Photo Credit : Twitter)

Uddhav Thackeray On Governor: महाराष्ट्र (Maharashtra) के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Governor Bhagat Singh Koshyari) के गुजराती-राजस्थानी वाले बयान ने तूल पकड़ लिया है, जिसके बाद उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया है. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने राज्यपाल के बयान को मराठी लोगों का अपमान बताया है. उन्होंने कहा कि "मैं राज्यपाल के पद पर बैठे किसी का अपमान नहीं करना चाहता. मैं कुर्सी का सम्मान करता हूं, लेकिन भगत सिंह कोश्यारी ने मराठियों का अपमान किया और लोगों में गुस्सा है. धर्म के नाम पर समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं राज्यपाल, हर हद पार कर रहे हैं." Maharashtra Governor: राज्यपाल कोश्यारी के बयान पर हंगामा, उद्धव और राज ठाकरे भड़के, NCP और कांग्रेस के निशाने पर गवर्नर

उद्धव ठाकरे ने कहा "राज्यपाल राष्ट्रपति का दूत होता है, वह पूरे देश में राष्ट्रपति की बातों को मानता है, लेकिन अगर वह वही गलती करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई कौन करेगा? उन्होंने मराठियों और उनके गौरव का अपमान किया है." महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में भगत सिंह कोश्यारी ने पिछले 2.5 वर्षों में महाराष्ट्र में हर चीज का आनंद लिया. उन्होंने महाराष्ट्रीयन व्यंजनों का आनंद लिया, अब समय आ गया है कि वे कोल्हापुरी चप्पल देखें."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2022 03:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).