All India Congress Committee: उदय भानु चिब को बनाया गया यूथ कांग्रेस अध्यक्ष, बी.वी. श्रीनिवास की लेंगे जगह
कांग्रेस ने उदय भानु चिब को भारतीय युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है, जो बी.वी. श्रीनिवास की जगह लेंगे.
All India Congress Committee: कांग्रेस ने उदय भानु चिब को भारतीय युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है, जो बी.वी. श्रीनिवास की जगह लेंगे. अखिल भारतीय कांग्रेस समिति द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने वर्तमान में भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव और जम्मू-कश्मीर प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब को तत्काल प्रभाव से भारतीय युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है. पार्टी निवर्तमान अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी.वी. के योगदान की सराहना करती है. बता दें, इससे पहले शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुभंकर सरकार को तत्काल प्रभाव से पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया था. इसके अलावा कांग्रेस नेता एमके भारद्वाज और भानु महाजन को जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यवाहक कार्यकारी अध्यक्ष बनाया था.
उदय भानु चिब को बनाया गया यूथ कांग्रेस अध्यक्ष
Congress appoints Uday Bhanu Chib as President of the Indian Youth Congress pic.twitter.com/WEdRweTNhn
— ANI (@ANI) September 22, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2024 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

