UP Election 2022: यूपी में अंतिम चरण के लिए वोटिंग जारी, सीएम योगी ने मतदाताओं से की अपील, आपका एक वोट राज्य को माफियावादियों और दंगावादियों से बचाएगा
उत्तर प्रदेश में आखिरी चरण के मतदान जारी है. मतदाता मतदान केन्द्रो पर पहुंचकर वोट डाल रहे हैं. सीएम योगी मतदान से कुछ समय पहले ट्वीट कर लोगों से मतदान करने को लेकर अपील किया.
Uttar Pradesh Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में आखिरी चरण के मतदान जारी है. मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचकर वोट डाल रहे हैं. सीएम योगी मतदान से कुछ समय पहले ट्वीट कर कहा, उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव-2022 का आज अंतिम चरण है. सभी सम्मानित मतदाता गण राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन की विजय के लिए मतदान अवश्य करें आपका एक वोट माफियावादियों, दंगावादियों और घोर परिवारवादियों से आपके प्रदेश को बचाएगा, अतः पहले मतदान करें फिर जलपान करें. वहीं मतदान शुरू होने के बाद भी सीएम योगी ने ट्वीट कर अपील करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का आज अंतिम चरण है. मतदाताओं में उत्साह है. खास तौर पर माताओं बहनों में सुरक्षा और गरीब कल्याणकारी योजनाओं को देखकर जो उत्साह देखने को मिल रहा है. मेरी सभी मतदाताओं से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में जाकर मतदान करें, सीएम योगी यूपी में जारी सातवें चरण के दौरा गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना भी की है.
उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव-2022 का आज अंतिम चरण है।
सभी सम्मानित मतदाता गण राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन की विजय के लिए मतदान अवश्य करें।
आपका एक वोट माफियावादियों, दंगावादियों और घोर परिवारवादियों से आपके प्रदेश को बचाएगा।
अतः पहले मतदान करें फिर जलपान करें।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 7, 2022
ANI Tweet:
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का आज अंतिम चरण है। मतदाताओं में उत्साह है। खास तौर पर माताओं बहनों में सुरक्षा और गरीब कल्याणकारी योजनाओं को देखकर जो उत्साह देखने को मिल रहा है। मेरी सभी मतदाताओं से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में जाकर मतदान करें: उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ pic.twitter.com/XRX8B2Kj8F
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 7, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2022 09:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

