देश

'..इतिहास का सबसे शर्मनाक हमला है', विपक्षी सांसदों के निलंबन पर प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि संसद की सुरक्षा में खतरनाक चूक हुई. उस लापरवाही पर जवाब मांग रहे विपक्ष के 92 सांसदों को तानाशाह सरकार ने सस्पेंड कर दिया है. जो सरकार संसद की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकी, उसने लोकतंत्र को कलंकित कर डाला और एक तरह से समूचे विपक्ष को ही संसद से बाहर कर दिया.

'..इतिहास का सबसे शर्मनाक हमला है', विपक्षी सांसदों के निलंबन पर प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
Photo Credits: ANI

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा. ''संसद की सुरक्षा में खतरनाक चूक हुई. उस लापरवाही पर जवाब मांग रहे विपक्ष के 92 सांसदों को तानाशाह सरकार ने सस्पेंड कर दिया है. जो सरकार संसद की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकी, उसने लोकतंत्र को कलंकित कर डाला और एक तरह से समूचे विपक्ष को ही संसद से बाहर कर दिया. यह भारतीय लोकतंत्र पर इतिहास का सबसे शर्मनाक हमला है. देश की जनता देख रही है कि जिस लोकतंत्र को लाखों कुर्बानियों के दम पर हासिल किया गया, उसे किस तरह रौंदा जा रहा है.'' यह भी पढ़ें- 'पहले घुसपैठियों ने संसद पर हमला किया, अब मोदी सरकार संसद और लोकतंत्र पर हमला कर रही है', 47 सांसदों के निलंबन पर बोले मल्लिकार्जुन खरगे

देखें ट्वीट-

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2023 09:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).