देश

Munger Lok Sabha Seat: बिहार की मुंगेर लोकसभा सीट पर नहीं होगा फिर से चुनाव, SC ने खारिज की RJD उम्मीदवार की याचिका

बिहार की मुंगेर लोकसभा सीट पर फिर से चुनाव नहीं होगा. सुप्रीम कोर्ट ने RJD उम्मीदवार कुमारी अनीता की याचिका को खारिज कर दिया है.

Munger Lok Sabha Seat: बिहार की मुंगेर लोकसभा सीट पर नहीं होगा फिर से चुनाव, SC ने खारिज की RJD उम्मीदवार की याचिका
Credit-Wikimedia Commons

Munger Lok Sabha Seat: बिहार की मुंगेर लोकसभा सीट पर फिर से चुनाव नहीं होगा. सुप्रीम कोर्ट ने RJD उम्मीदवार कुमारी अनीता की याचिका को खारिज कर दिया है. न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति पी बी वराले की पीठ ने याचिकाकर्ता को कहा कि वे पहले हाईकोर्ट जाएं. दरअसल, मुंगेर में 13 मई को चुनाव हुआ था. इस दौरान RJD ने कई सरकारी अधिकारीयों पर चुनाव में गड़बड़ी, बूथ कैप्चरिंग और धांधली का आरोप लगाया था. इसके बाद RJD उम्मीदवार कुमारी अनीता ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर करके मुंगेर लोकसभा सीट के कुल 45 बूथों पर पुनर्मतदान कराने के लिए भारत के चुनाव आयोग को निर्देश देने की मांग की थी.

बिहार की मुंगेर लोकसभा सीट पर नहीं होगा फिर से चुनाव

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2024 11:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).