NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक में तेजस्वी यादव का हाथ; केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
बिहार में कथित नीट पेपर लीक मामले में बीजेपी ने आरजेडी को घेरना शुरु कर दिया है. राज्य के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के बाद अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
NEET Paper Leak Case: बिहार में कथित नीट पेपर लीक मामले में बीजेपी ने आरजेडी को घेरना शुरु कर दिया है. राज्य के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के बाद अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि नीट पेपर लीक में तेजस्वी यादव का हाथ है. उन्होंने ही अपने सहयोगी के जरिए आरोपियों के लिए कमरा बुक कराया था. इससे यह स्पष्ट हो गया कि घोटाला RJD के DNA में है. इससे पहले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दावा किया था कि 1 मई को तेजस्वी यादव के निजी सचिव प्रीतम कुमार ने गेस्टहाउस कर्मी प्रदीप कुमार को फोन कर सिकंदर कुमार यादवेंदु के लिए कमरा बुक करने को कहा था. 4 मई को प्रीतम कुमार ने प्रदीप कुमार को कमरा बुक करने के लिए फिर से फोन किया. इस दौरान तेजस्वी यादव के लिए 'मंत्री' शब्द का इस्तेमाल किया गया था.
नीट पेपर लीक में तेजस्वी यादव का हाथ: गिरिराज सिंह
#WATCH दिल्ली: केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "घोटाला RJD के DNA में है। NEET परीक्षा में स्पष्ट हो गया कि तेजस्वी यादव के सहयोगी ने उसे कमरा बुक कराया था और पेपर लीक में तेजस्वी यादव का हाथ है।" https://t.co/jBi0hpLiVC pic.twitter.com/TUT8TEZ8nw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 20, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2024 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

