देश

Sanatana Dharma Row: तमिलनाडु BJP अध्यक्ष अन्नामलाई का DMK को चैलेंज- सनातन धर्म के मुद्दे पर लड़ें चुनाव, 2024 में द्रमुक का होगा सफाया

अन्नामलाई ने कहा "तो आने वाले चुनावों में मैं आपको चुनौती देता हूं, आइए 'सनातन धर्म' पर लड़ें. डीएमके का कहना है कि वह 'सनातन धर्म' को खत्म करने जा रही है, हम कहेंगे कि हम रक्षा करेंगे और 'सनातन धर्म' को सुरक्षित रखें.'

Sanatana Dharma Row: तमिलनाडु BJP अध्यक्ष अन्नामलाई का DMK को चैलेंज- सनातन धर्म के मुद्दे पर लड़ें चुनाव, 2024 में द्रमुक का होगा सफाया
K. Annamalai (Photo Credit: IANS, Twitter)

Sanatana Dharma Row: तमिलनाडु सरकार में मंत्री और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म को लेकर दिए गए एक बयान से हंगामा मचा हुआ है. उदयनिधि ने एक सभा को संबोधित करते हुए सनातन धर्म की तुलना मलेरिया और डेंगू से कर दी. उदयनिधि के इस बयान की तमाम नेताओं द्वारा आलोचना की जा रही है

तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने DMK पर निशाना साधते हुए कहा "तो आने वाले चुनावों में मैं आपको चुनौती देता हूं, आइए 'सनातन धर्म' पर लड़ें. डीएमके का कहना है कि वह 'सनातन धर्म' को खत्म करने जा रही है, हम कहेंगे कि हम रक्षा करेंगे और 'सनातन धर्म' को सुरक्षित रखें. हम देखेंगे कि तमिलनाडु के लोग कहां मतदान करने जा रहे हैं. हम कई सालों से डीएमके के नाटक को जानते हैं. सत्ता में आने के बाद पहले साल से आप 'सनातन धर्म' का विरोध कर रहे हैं, दूसरे साल आप इसे खत्म करने की बात कहते हैं 'सनातन धर्म', तीसरे साल आप 'सनातन धर्म' को बेरहमी से उखाड़ फेंकना चाहते हैं, चौथे साल आप कहते हैं कि आप हिंदू हैं, आप कहते हैं कि डीएमके पार्टी के 90 फिसदी लोग हिंदू हैं. पांचवें साल आप कहते हैं कि आप हिंदू हैं एक हिंदू...2024 में एक पार्टी के रूप में द्रमुक का सफाया होने वाला है. मैंने यह नहीं कहा कि आपके बेटे (उदयनिधि स्टालिन) ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि डी का मतलब 'डेंगू', एम का मतलब 'मलेरिया' और के का मतलब है 'कोसु'"

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2023 06:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).