देश

Bihar: बहुत जल्द हम बिहार में JDU-RJD गठबंधन को तोड़ देंगे, राज्य को जदयू मुक्त कर देंगे: सुशील मोदी

बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा "हम बिहार में जदयू-राजद गठबंधन को तोड़ देंगे और राज्य को जदयू मुक्त कर देंगे, होर्डिंग और पोस्टर लगाकर कोई भी पीएम नहीं बन सकता है."

Bihar: बहुत जल्द हम बिहार में JDU-RJD गठबंधन को तोड़ देंगे, राज्य को जदयू मुक्त कर देंगे: सुशील मोदी
सुशील मोदी व सीएम नीतीश कुमार (Photo Credits: PTI)

दिल्ली: बीजेपी नेता सुशील मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर निशाना साधा है. उन्होंने कहा "मणिपुर में जदयू के पांच विधायक भाजपा में शामिल हुए, राज्य जदयू मुक्त हो गया है. वे विधायक एनडीए में बने रहना चाहते थे. बहुत जल्द, हम बिहार में जदयू-राजद गठबंधन को तोड़ देंगे और राज्य को जदयू मुक्त कर देंगे, होर्डिंग और पोस्टर लगाकर कोई भी पीएम नहीं बन सकता है.

मणिपुर (Manipur) में जेडीयू (JDU) को बड़ा झटका लगा है. नीतीश कुमार के 6 में से पांच विधायकों ने बीजेपी का दामन थाम (JDU MLAs Join BJP) लिया. इस राजनीतिक गतिविधि ने मणिपुर और बिहार में सियासी भूचाल ला दिया है. जेडीयू इसे असंवैधानिक बता रही है तो वहीं बीजेपी ने खुले दिल से JDU के बागी विधायकों का स्वागत किया. जिन पांच विधायकों ने बीजेपी का दामन थामा है, उनमें केएच जॉयकिशन, एन सनाते, मोहम्मद अछबउद्दीन, पूर्व पुलिस महानिदेशक एएम खाउटे और थांगजाम अरूण कुमार शामिल है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2022 01:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).