Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. दरअसल, लोकसभा चुनाव में सपा 37 सीटें जीतकर यूपी की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. खुद अखिलेश यादव ने कन्नौज सीट से बड़ी जीत हासिल की है. वह लखनऊ की बजाय दिल्ली में बीजेपी में बीजेपी का घेराव करेंगे. वहीं, विधायकी छोड़ने के साथ ही अखिलेश को अब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से भी इस्तीफा देना होगा. सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश यादव सदन में विपक्ष के नेता के रूप में पीडीए फॉर्मूले के तहत शिवपाल यादव, इंद्रजीत सरोज और कमाल फारुखी पर दांव लगा सकते हैं.
अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज सीट से लोकसभा चुनाव जीता है।
(फाइल फोटो) pic.twitter.com/87GYO368NO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2024
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)










QuickLY