Seema Haider: 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ेंगी सीमा हैदर! मोदी सरकार में शामिल इस पार्टी ने दिया ऑफर
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इण्डिया ने सीमा को पार्टी में शामिल होने का न्यौता दिया है. सीमा हैदर ने भी RPI के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है.
सीमा हैदर की अब भारत की राजनीति में भी एंट्री हो गई है. दरअसल, सीमा हैदर को एनडीए की सहयोगी और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इण्डिया (RPI) ने पार्टी में शामिल होने का न्यौता दिया है. सीमा हैदर ने भी RPI के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है.
आरपीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किशोर मासूम ने बताया कि सीमा को भारतीय नागरिकता मिल जाती है तो वह उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि वह अपने सिंबल पर सीमा हैदर को चुनाव लड़ाने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश महिला विंग की अध्यक्ष व राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाएंगे. गौरतलब है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले हैं जो दूसरी बार केंद्र की मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं.
राजनीति में आ सकती हैं सीमा हैदर मिला पार्टी में शामिल होने और चुनाव लड़ने का ऑफर #SeemaHaider #seemahaiderlatestnews #SeemaSachin #anju #anjupakistan #TrendingNews #HindiNews #TOPNEWS #LatestNews pic.twitter.com/Be0gGw5EVJ
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) August 3, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2023 03:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

