प्रकाश आंबेडकर ने गठबंधन तोड़ने का निर्णय एकतरफा लिया - संजय राउत
महाविकास आघाडी में सीटों के बंटवारे को लेकर लगातार पार्टियों में खींचतान दिखाई दे रही है. ऐसे में सीटों का बटवारा नहीं होता देख प्रकाश आंबेडकर ने घोषणा की है कि उद्धव ठाकरे के साथ हमारा गठबंधन नहीं रहा. उनके इस बयान पर सांसद संजय राउत ने नाराजगी व्यक्त की है.
महाविकास आघाडी में सीटों के बंटवारे को लेकर लगातार पार्टियों में खींचतान दिखाई दे रही है. ऐसे में सीटों का बंटवारा नहीं होता देख प्रकाश आंबेडकर ने घोषणा की है कि उद्धव ठाकरे के साथ हमारा गठबंधन नहीं रहा. उनके इस बयान पर सांसद संजय राउत ने नाराजगी व्यक्त की है. राउत ने कहा कि वंचित बहुजन आघाडी के साथ हमारा पुराना संबंध है. हम एकसाथ है, इसकी खुशी महाराष्ट्र की जनता को भी थी. गठबंधन करते समय राजनीति कम और महाराष्ट्र के लिए समाजकल्याण की भूमिका प्राथमिकता थी. अब प्रकाश आंबेडकर ने एकतरफा गठबंधन टूटने की घोषणा करना ये दुर्भाग्य है. राउत ने कहा की दोनों नेताओं में चर्चा जरुरी थी, जब गठबंधन करते समय चर्चा हुई थी तो अलग होते समय भी एकसाथ चर्चा की जा सकती थी. यह भी पढ़े :INDIA Alliance Rally: दिल्ली में इंडिया गठबंधन की 31 मार्च को बड़ी रैली, सभी बड़े नेता होंगे शामिल
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2024 07:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

