देश

अखिलेश यादव ने लोकसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा, विधायक के तौर पर यूपी में विपक्ष को देंगे मजबूती

उत्तर प्रदेश से अखिलेश यादव को लेकर खबर है. समजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया.

अखिलेश यादव ने लोकसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा, विधायक के तौर पर यूपी में विपक्ष को देंगे मजबूती
अखिलेश यादव ने लोकसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा (Photo Credits ANI)

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को यूपी की करहल सीट से जीत मिलने के बाद आज लोकसभा सदस्य ओम बिरला से मुलाकात कर लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. उनके इस्तीफे को लेकर पार्टी के नेताओं को कहना है कि अखिलेश यादव का यह फैसला विधायक के तौर पर सदन में योगी सरकार को घेरने के साथ ही विपक्ष को मजबूती देंगे. अखिलेश यादव के इस्तीफे को लेकर विधान परिषद (MLC)  के उम्मीदवार डॉक्टर मनोज यादव ने कहा कि आने वाले दिनों में समाजवादी पार्टी  योगी सरकार को सदन में घेरने की तैयारी कर रही है. ताकि राज्य में गुंडा राज ख़त्म हो सके. वहीं पार्टी के अन्य नेताओं का भी कहना है कि अखिलेश यादव के सदन में होने से पार्टी के नेताओं के साथ ही विपक्ष को ताकत मिलेगी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2022 02:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).