RLD प्रमुख जयंत चौधरी का वोट नहीं डालना उनके वंशवादी अहंकार को दिखाता है: जेपी नड्डा
उत्तर प्रदेश के बिसवान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने आज वोट नहीं डाला. यह उनके वंशवादी अहंकार को दर्शाता है. लोकतंत्र की ताकत ऐसे लोगों को जवाब देती है.
राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के प्रमुख जयंत चौधरी पर निशाना साधते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि एक नेता ने आज अपना वोट ही नहीं डाला. उत्तर प्रदेश के बिसवान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा “यह उनके वंशवादी अहंकार को दर्शाता है. लोकतंत्र की ताकत ऐसे लोगों को जवाब देती है.”
राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के प्रमुख जयंत चौधरी बुधवार को उत्तर प्रदेश में पहले चरण के चुनाव में वोट नहीं डालेंगे. जयंत चौधरी मथुरा क्षेत्र के मतदाता हैं. आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी के अनुसार वह अपनी चुनावी रैली की वजह से वोट डालने नहीं जाएंगे. हालांकि एक तरफ देश व प्रदेश के दिग्गज नेता लोगों से बढ़चढ़ कर मतदान करने के लिए अपील कर रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ जयंत चौधरी स्वयं ही अपना मतदान नहीं करने का फैसला लिया है.
Today, a leader (RLD chief Jayant Chaudhary) did not cast his vote. It shows their dynastic arrogance. The power of democracy gives answers to such people: BJP national president JP Nadda, in Biswan, Uttar Pradesh pic.twitter.com/Yq4UQoHHEi
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 10, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2022 03:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

