देश

Ramcharitmanas Row: 'मस्जिद में लिखी गई थी रामचरित मानस', RJD विधायक रीतलाल यादव का विवादित बयान

रीतलाल यादव ने कहा 'बीजेपी के लोग मुसलमानों से नफरत करते हैं, हिंदू-हिंदुत्व की बात करते हैं. जितने भी लोग मुसलमान उनकी पार्टी में हैं उनको निकाल देना चाहिए. इतिहास उठाकर देख लीजिए रामचरितमानस को मस्जिद में लिखा गया था.'

Ramcharitmanas Row: 'मस्जिद में लिखी गई थी रामचरित मानस', RJD विधायक रीतलाल यादव का विवादित बयान
आरजेडी विधायक रीतलाल यादव (Photo Credits: Twitter)

पटना: आरजेडी विधायक रीतलाल यादव (RJD MLA Ritlal Yadav) ने रामचरितमानस (Ramcharitmanas) पर विवादित टिप्पणी की है, जिससे बिहार की सियासत गरमा गई है. इससे पहले शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा था कि यह नफरत फैलाने और समाज को बांटने वाला ग्रंथ है. अब उन्हीं की पार्टी के विधायक रीतलाल ने कहा है कि रामचरितमानस मस्जिद में लिखा गया था.

दानापुर से आरजेडी विधायक रीतलाल यादव ने कहा 'बीजेपी के लोग मुसलमानों से नफरत करते हैं, हिंदू-हिंदुत्व की बात करते हैं. जितने भी लोग मुसलमान उनकी पार्टी में हैं उनको निकाल देना चाहिए. इतिहास उठाकर देख लीजिए रामचरितमानस को मस्जिद में लिखा गया था.'

रीतलाल यादव की टिप्पणी पर जेडीयू हमलावर है. जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि लोग अपनी सहूलियत के हिसाब से कुछ भी अनर्गल बयान दे देते हैं. ऐसे बयानों से बचना चाहिए.  इस पूरे मामले पर बीजेपी ने भी निशाना साधा है. बीजेपी के प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि दुनिया का सबसे पुरातन धर्म हिंदू सनातन धर्म है. इसकी संस्कृति को पूरी दुनिया के लोगों ने अपनाया है. उस धर्म के खिलाफ बोलना अज्ञानता का परिचायक है. जो लोग रामचरितमानस पर बयानबाजी कर रहे हैं उनको ज्ञान की आवश्यकता है. पहले जानकारी प्राप्त कर लें फिर रामायण की रचना के बारे में बोलें.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2023 04:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).