VIDEO: लालू के करीबी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी को भारत में लगता है डर, बच्चों को लंदन में बसने की दी सलाह, BJP ने कहा 'देशद्रोही'
आरजेडी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी को भारत में डर लगने लगा है. उन्होंने अपने बच्चों को विदेशी नागरिकता लेने की सलाह दी है.
बिहार: आरजेडी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी (RJD leader Abdul Bari Siddiqui) को भारत में डर लगने लगा है. उन्होंने अपने बच्चों को विदेशी नागरिकता लेने की सलाह दी है. एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा- अब मेरे बच्चों के लिए हिंदुस्तान रहने लायक नहीं है. यहां ऐसा माहौल नहीं रह गया है कि उनके बच्चे रह सकें.
उन्होंने कहा- भारत में अब ऐसा दौर आ गया है कि हम अपने बच्चों को यह कहने के लिए मजबूर हैं कि वे विदेश में बस जाए. वहीं नौकरी करें और वहां की नागरिकता ले लें. अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा- मेरा एक बेटा हार्वर्ड में पढ़ता है, बेटी लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से पास आउट है. जो देश का माहौल है. उसके बाद हमने उनसे कहा- वहीं नौकरी कर लो. अगर सिटीजनशिप मिलती है तो ले लो. अब इंडिया में माहौल नहीं रह गया कि तुम लोग झेल पाओगे. सिद्दीकी ने कहा- कोई मां बाप कितने तकलीफ से अपने बच्चों से यह बात कहेगा कि वह अपनी मातृभूमि को छोड़ दे और दूसरे देश में बस जाए.
'भारत में अब रहने लायक़ माहौल नहीं रह गया है' : RJD नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी#RJD | #Bihar pic.twitter.com/OcOgDnVd4C
— TV9 Bharatvarsh (@TV9Bharatvarsh) December 22, 2022
बीजेपी ने सिद्दीकी को कहा देशद्रोही
सिद्दीकी के बयान पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा- "कीड़े नाली में रहते हैं और बाहर नहीं रह सकते. जिसे भारत और उसके संविधान पर भरोसा नहीं वह देशद्रोही है. उन्होंने कहा- जो लोग भारत की भूमि पर विशेषाधिकार का आनंद लेते हैं. लेकिन दूसरों के इशारों पर गाते हैं, कृपया वे पाकिस्तान चले जाएं."
Worms live in the drain and can't survive outside. The person who does not have faith in India and its constitution is a traitor.
Those who enjoy the privilege on the land of India but singing to the tunes of others, please go to Pakistan. #India
— Nikhil Anand (@NikhilAnandBJP) December 22, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2022 05:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

