76 साल के राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बैटमिंटन खेलते हुए वीडियो सामने आई है. लालू के बेटे और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर लालू के बैटमिंटन खेलने का वीडियो शेयर किया है. लालू की बैटमिंटन खेलती तस्वीरों से पता चलता है कि वह इस समय बिलकुल फिट हैं. किडनी की बीमारी होने के बाद लालू प्रसाद ने सिंगापुर जाकर किडनी ट्रांसप्लांट कराया था.

लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने किडनी डोनेट किया था. दिल्ली में रहने के बाद लालू फिलहाल पटना में आराम कर रहे हैं. इस दौरान वो राजनीति में भी लगातार एक्टिव हैं. यही कारण है कि लालू विपक्षी एकता यानी इंडिया की मीटिंग में भी काफी एक्टिव दिखे थे.

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)