Akhilesh Yadav Writes a Letter to LoP: 'राव IAS हादसे में पीड़ित परिवार को मिले एक-एक करोड़ का मुआवजा', सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को लिखा लेटर
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक लेटर लिखा है. इसमें उन्होंने दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर की घटना में पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
Akhilesh Yadav Writes a Letter to LoP: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक लेटर लिखा है. इसमें उन्होंने दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर की घटना में पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. सपा प्रमुख ने अपने पत्र में लिखा कि राव आईएएस कोचिंग सेंटर में हुई दर्दनाक घटना में तीन प्रतियोगी छात्रों की मौत ने जन मानस को झकझोर दिया है. इस घटना से अन्य प्रतियोगी छात्रों में भय का माहौल है. इसके अलावा उनके भविष्य पर प्रश्न चिन्ह लग गया है. ऐसे में आपसे अनुरोध है कि सरकार को निर्देश दें कि मृतक छात्रों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए. इसके साथ ही इस घटना के लिए जिम्मेदारी तय की जाए और तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए.
राव IAS हादसे में पीड़ित परिवार को मिले एक-एक करोड़ का मुआवजा: अखिलेश यादव
Samajwadi Party MP Akhilesh Yadav writes to Lok Sabha Speaker Om Birla regarding the Delhi's Old Rajinder Nagar coaching centre incident
He writes, "You are requested to direct the government to provide compensation of Rs 1 crore each to the families of the deceased students… pic.twitter.com/oq3TOoTQFa
— ANI (@ANI) July 29, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2024 03:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

